{"_id":"6a232879eff994b32b089b49","slug":"lover-couple-who-ran-away-from-home-after-falling-in-love-on-instagram-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156459-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर प्यार होने पर घर से भागे प्रेमी युगल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर प्यार होने पर घर से भागे प्रेमी युगल गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सोशल मीडिया पर हुए प्रेम प्रसंग में घर से भागी किशोरी को पुलिस ने लखनऊ चारबाग स्टेशन से पकड़ लिया। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटरा मोहल्ला (राधेश्याम कॉलोनी) निवासी किशोरी की दोस्ती कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर बाराबंकी के मनीष कुमार से हुई थी। मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत मोबाइल कॉल और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। बीते शनिवार की शाम किशोरी घर से लापता हो गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की। जांच में सामने आया कि किशोरी मनीष के साथ जंघई जंक्शन पहुंची और वहां से प्रयागराज होते हुए मुंबई चली गई। वहां पर मनीष का दोस्त राकेश रहता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा ने मुंबई, दिल्ली और लखनऊ के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। सर्विलांस टीम ने मोबाइल को ट्रेस कर मुंबई में उसकी लोकेशन निकाली। पहली टीम ने मुंबई पहुंचकर राकेश को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में राकेश ने बताया कि मनीष किशोरी को लेकर दिल्ली भाग चुका है। दूसरी टीम तुरंत दिल्ली रवाना की गई। इसी बीच प्रेमी युगल की लोकेशन लखनऊ की मिला। सीओ ने बिना देरी किए जीआरपी लखनऊ से संपर्क किया। जीआरपी ने चारबाग स्टेशन पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तीसरी टीम ने लखनऊ पहुंचकर आरोपी और किशोरी को कब्जे में ले लिया।
सीओ प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी सुरक्षित है। इस मामले में अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में किशोरी की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की है।