{"_id":"3280f3d8eed848cd8de7830e0d93df03","slug":"law-students-blew-effigy-of-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि के छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि के छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
मौखिक परीक्षा में हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को टीडी कालेज के विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट पर पूविवि के कुलपति का पुतला दहन किया।
इस दौरान कहा कि विवि के इस रवैये से विधि के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में पड़ गया है। संकाय भवन के मुख्य गेट पर छात्रनेता गौरव सिंह के नेतृत्व में एकत्रित प्रदर्शनकारी छात्रों ने मौखिक परीक्षा कराने को लेकर पूविवि की
कार्यप्रणाली की निंदा की। कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बीच शुल्क भुगतान को लेकर कलह के चलते जिस तरह से छात्रों की मौखिक परीक्षा नहीं कराई जा रही है, यह विवि की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने वाला है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र बार-बार सत्र नियमित करने की बात करते हैं। परीक्षा समय पर कराने की मांग की जाती है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। इससे छात्र-छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेखा पाल, स्वाति, अमृता, सागरिका सिंह, अभिनंदन सिंह, सुशीला सिंह, धीरज मिश्रा, ब्रह्मदेव यादव आदि मौजूद रहे।