फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   KK Singh becomes Bar Association president, Devendra Tripathi elected general secretary

Jaunpur News: केके सिंह बने बार अध्यक्ष, देवेंद्र त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित

Sat, 12 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
KK Singh becomes Bar Association president, Devendra Tripathi elected general secretary
मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी के के सिंह। संवाद
मड़ियाहूं बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को बार सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर केके सिंह और महामंत्री पद पर देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी और खुशी मनाई। बार एसोसिएशन के कुल 259 सदस्यों में से 251 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी राम लखन पटेल की देखरेख में मतदान हुआ। शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर केके सिंह को सर्वाधिक 95 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यमणि यादव को 46 मतों से हराया। सूर्यमणि यादव को 49, हुबलाल पटेल को 40, कंसराज यादव को 36 और प्रदीप कुमार सिंह को 37 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। महामंत्री पद पर देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने 93 मत प्राप्त कर विजय कुमार यादव को 34 मतों से पराजित किया। विजय कुमार यादव को 59, गुलाब दुबे को 39, सुरेंद्र कुमार को 36 और रामधारी को 29 मत मिले। दो मत निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें रमाकांत पांडे 85 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी साहब लाल यादव को 06 मतों से पराजित किया।उपाध्यक्ष वरिष्ठ के दो पदों पर छोटेलाल और बृजराज निर्वाचित हुए, जबकि ब्रह्मदेव मिश्रा चुनाव हार गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर चंद्र प्रकाश यादव और बबलू यादव विजयी रहे। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर संजय यादव, अभयराज और अजय पाल निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार गुप्ता ने दशरथ पटेल को 22 मतों से हराया। अन्य पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed