फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur accident news mother and son died including young man in road accident

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से मां और बेटे की मौत, एक अन्य घटना में बाइक सवार की गई जान

Sun, 21 Jan 2024 06:38 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

तेज रफ्तार कहर ने मां-बेटे की जान ले ली। स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई थी। वहीं एक और घटना में बाइक सवार की खंभे से टकराकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jaunpur accident news mother and son died including young man in road accident
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सरायख्वाजा व सुजानगंज थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पहली घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रोड़ स्थित जपटापुर बाजार में हुई। रविवार की सुबह बाजार निवासी चंद्रकला जायसवाल (50) व उसका बेटा राजेश उर्फ राज (13) घर से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने दोनों को टक्कर मार दी। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घायल मां बेटा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शादी शाहगंज बाजार में अमित जायसवाल से हुई थी। वह अपने मायके जपटापुर में नेवासा पर रहती थी। पिता राधेश्याम की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई है। मृतका के चचेरे भाई संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत

सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुरावां गांव निवासी अभिषेक पटेल (28) शनिवार की देर रात को सुजानगंज से बाइक से घर जा रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप ही लगे बिजली के खंभे के पास उसका शव मिला। पुलिस खंभे से टकराकर घायल होकर मृत होने की संभावना व्यक्त कर रही है, जबकि मृतक के भाई अभिमन्यु पटेल ने मौत को संदिग्ध बताया है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह खुद के डीजे का संचालन करके घर का खर्चा चलाता था। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा किया जाएगा। उसके अनुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed