{"_id":"2172bfc862a24f0d91bf4769c734b171","slug":"institutions-in-respect-of-award-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवार्ड नाइट में संस्थाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवार्ड नाइट में संस्थाओं का हुआ सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जेसीआई की ओर से शहर के सिपाह मोहल्ला स्थित मीनाक्षी उपवन में आयोजित अवार्ड नाइट्स समारोह में विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों के साथ सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
अवार्ड नाइट्स में भोजपुरी गायक रवींद्र सिंह ज्योति और पंकज सिन्हा ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिकाएं पारुल नंदा और शैली गगन ने इनका साथ दिया। फ्रेंड्स डांस ग्रुप के सलमान शेख और साथी कलाकारों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि संस्था अपने क्रिया कलापों से जनपद में उत्कृष्ट पहचान बना चुकी है।
क्लब के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू‘ ने भी विचार रखे। इसके बाद जेसीरेट नृत्या उपाध्याय ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। संगीता सेठ ने अस्थावाचन किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने कहा जेसीआई वास्तव में नवयुवकों की संस्था है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, जेसीआई के मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, रवि मिंगलानी, डा. बी सहाय आदि मौजूद रहे। संयोजक विनय बरौतिया रहे और प्रदीप सेठ ने सहयोग किया। संचालन ऋचा गुप्ता और विशाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।