{"_id":"3808c35e5018fad4fb68ff9077b8ab2a","slug":"innova-crashed-into-a-tree-killing-two-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई इनोवा, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई इनोवा, दो की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की भोर में मुरादपुर कोरिया मोड़ पर इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से करीब सात की संख्या में लोग निजी कार्य से इनोवा गाड़ी से वाराणसी जा रहे थे।
शनिवार की भोर में बदलापुर के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से एक के बाद दूसरे पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद एक मोटी डाल गाड़ी पर गिर गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। गाड़ी में सवार बाराबंकी निवासी कुलदीप (30) पुत्र श्याम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल लकी जायसवाल (36) पुत्र राजेंद्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा घायल मोहम्मद नईम (30), सुमित चौरसिया (30), विक्की गुप्ता (18), उदय कुमार (36), मयंक (15) पुत्र रूपेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।