फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indecency with the team that went to polio drop

पोलियो ड्राप पिलाने गई टीम के साथ अभद्रता, वापस लौटी टीम

Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the team that went to polio drop
मछलीशहर। क्षेत्र के पूराफगुई गांव में बच्चों को पोलियो का ड्राप नहीं पिलाने की शिकायत पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता की। इसके चलते टीम को लौटना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक ने उपजिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

नगर से सटे पूराफगुई गांव में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए टीम शनिवार को गांव में पहुंची थी। जहां गांव के कुछ लोगों ने अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने से इंकार कर दिया। टीम ने इसकी सूचना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा को दी। सके बाद सीएचसी के अधीक्षक व अस्पताल के बरिष्ट चिकित्सक डा. सिद्दीकी टीम के साथ उक्त गांव में पहुंच गए। पोलियो ड्राप पिलाने का विरोध करने वाले परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों ने वहां पहुंच कर अधीक्षक सहित अन्य लोगों से बदसलूकी कीे। टीम के सदस्यों के समझाने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। सीएचसी के अधीक्षक डा. आरपी विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे को दी गई। एसडीएम ने पुलिस को सूचना देने की बात कही। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने लिखित तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। कोतवाल पर्व कुमार सिंह ने कहा कि घटना को लेकर मोबाइल पर बात हुई है लेकिन किसी भी तरह का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed