फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In 12 years has not even started harvesting center post

12 साल में भी शुरू नहीं हुआ पोस्ट हार्वेस्टिंग सेंटर

Thu, 14 May 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 14 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
In 12 years has not even started harvesting center post
फलों के जूस और अचार तैयार करने के लिए पोस्ट हार्वेस्ट ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत 12 साल बाद भी नहीं हो सकी। इसके लिए लाखों की मशीनें 2003 में ही मंगा ली र्गइं थीं।
विज्ञापन


 मशीनें जंग खा रही हैं। हैरत की बात यह कि उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव के गृह जिले में ही यह महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ रही है।

फलों के जूस व अचार तैयार करने का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से 2003 में कृषि विविधिकरण परियोजना उद्यान घटक द्वारा संचालित पोस्ट हार्वेस्टिंग सेंटर का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन


जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रायोगिक     जानकारी दी जा सके। साथ ही उत्पादन कर विभाग आर्थिक स्त्रोत भी बढ़ा सकेें।

विभागीय सूत्रों की मानें तो ट्रेनिंग भवन का निर्माण एवं मशीनों को स्थापित करने में लाखों रुपये खर्च हो गए। इसमें 80 लाख की लागत से डब्बा बनाने व सील करने, बोतल बंद करने, पाउच पैकिंग आदि की मशीनें और एक्झास्ट टैंक,
विज्ञापन
विज्ञापन


 फ्रीजर, रासायनिक लेबोरेटेरिज, ब्वायलर जनरेटर व  भौतिक तुला आदि लगाई गई थीं, लेकिन यह मशीनें जब से लगी हैं तब से इनका कोई उपयोग नही किया गया।


 विभागीय अधिकारियों की मानें तो मशीनों को चालू  करने के लिए बिजली एवं अन्य संशाधनों के लिए 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को कई बार भेजा गया, लेकिन धन नही मिलने से सेंटर शुरू नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed