फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Human welfare will be done by following Sanatan Dharma: Swami Vasudevanand

सनातन धर्म के पालन से होगा मानव कल्याण : स्वामी वासुदेवानंद

Sun, 27 Feb 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Human welfare will be done by following Sanatan Dharma: Swami Vasudevanand
मीरगंज। करियांव गांव स्थित बाबा पंगुलदास कुटी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत और शतचंडी महायज्ञ कथा शनिवार को संपन्न हुई। इस मौके पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य स्वामी वासुदेवानंद ने चरण पादुका रख भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

स्वामी वासुदेवानंद ने सनातन धर्म के पालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षणभंगुर इस जीवन में देश और समाज के लिए अच्छे कामों से अपनी छाप छोड़ें। इस मौके पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। नौ दिनों तक चले इस भागवत कथा में वेद, पुराण, गीता की व्याख्या प्रभुपाद आचार्य ओम नारायन महाराज से सुनकर श्रद्धालु श्रवण गदगद दिखे। उन्होंने भगवान श्री कृष्णजी की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। अरुण कुमार गुप्त, जय प्रकाश सिंह, जगत नरायन सिंह, संजय सिंह, उमेश जायसवाल, संजय सोनी, भोला सेठ, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed