फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   huge fire broke out in clothes shop in jaunpur goods worth RS 50 lakhs burnt down

जौनपुर: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर हुआ खाक

Fri, 08 Apr 2022 09:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 09:32 AM IST
सार

शाहगंज नगर की सबसे व्यस्त बाजार गुप्ता गली स्थित सलमा क्लाथ स्टोर में देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 50 लाख से अधिक का माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
huge fire broke out in clothes shop in jaunpur  goods worth RS 50 lakhs burnt down
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज नगर की सबसे व्यस्त बाजार गुप्ता गली स्थित कपड़ा कारोबारी सलमा क्लाथ स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई। घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो वाहन चार घंटे में आग पर काबू पा सके।

विज्ञापन


बताते चलें कि चार वर्ष पूर्व भी इसी व्यापारी की दुकान में भीषण आग लगी थी। आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत कोहडा गांव निवासी शकील अहमद और उनके भाई की गुप्ता गली में सलमा क्लाथ स्टोर और नईमा क्लाथ स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार शाम दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


देर रात करीब सवा 12 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकालता देख इसकी जानकारी मालिकों को देते हुए फायर बिग्रेड को दी। देखते ही देखते आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया और आग पूरी दुकान में फैल गई।  सूचना पाकर डेढ़ घंटे के बाद जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के दोनों तल पर फैली आग

आसपास मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया।   जबतक आग पर काबू पाया जाता  तबतक दो मंजिला दुकान पूरी तरह से जलकर तबाह हो चुकी थी। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।  घटना में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जाता है। हालांकि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

ire broke out in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed