{"_id":"64eb9796a4a3de02640f21f9","slug":"gomtis-water-level-suddenly-increased-gomateshwar-mahadev-temple-half-submerged-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-4503-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोमती का जलस्तर अचानक बढ़ा, गोमतेश्वर महादेव मंदिर आधा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोमती का जलस्तर अचानक बढ़ा, गोमतेश्वर महादेव मंदिर आधा डूबा
विज्ञापन
गोमती के जलस्तर रविवार अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे शाही पुल के नीचे ऐतिहासिक शिव मंदिर गोमतेश्वर महादेव में भी पानी पहुंच गया। साथ ही विसर्जन व हनुमान घाट की सीढि़याें पर भी पानी पहुंच गया है। फिलहाल गोमती नदी का पानी खतरे से काफी दूर है।
गोमती का जलस्तर में रविवार को अचानक वृद्धि देखी गई है। इस समय जलस्तर बढ़कर 68.73 मीटर हो गया है। खतरे की घंटी 74 मीटर से काफी दूर है। आस-पास हनुमान घाट पर हो रहा निर्माण कार्य भी काफी दिनों से बंद चल रहा है। गोमती नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि पश्चिमी जिलों में लगातार बाढ़ व बारिश का पानी छोड़े जाने के चलते गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि पूर्वी क्षेत्र में बारिश न के बराबर हुई। इसके बावजूद अन्य जगहों से पानी छाेड़े जाने के चलते गोमती नदी के जलस्तर में बढाेतरी हो रही है। आने वाले दिनों में और अधिक जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
फिलहाल अभी आस-पास मोहल्ले नखास, गूलरघाट, चकप्यारअली व अन्य क्षेत्रों में पानी प्रवेश नहीं किया है। जिससे लोग अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित है। बाढ़ के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूर्व में बैठक की जा चुकी है। अभी तक ग्रामीणांचलों के किसी भी गांव में पानी प्रवेश नहीं किया है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि अभी जलस्तर खतरे की घंटी से काफी दूर है। बाढ़ की तैयारी को लेकर बैठक की जा चुकी है।