{"_id":"6631bacf9e5313b6520d9a98","slug":"former-mp-dhananjay-singh-released-from-bareilly-central-jail-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhananjay Singh: बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हुए धनंजय सिंह, बोले पत्नी चुनाव लड़ रहीं, सीधे अपने क्षेत्र जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhananjay Singh: बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हुए धनंजय सिंह, बोले पत्नी चुनाव लड़ रहीं, सीधे अपने क्षेत्र जाऊंगा
Wed, 01 May 2024 09:19 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 01 May 2024 09:19 AM IST
सार
बाहुबली धनंजय सिंह को बुधवार को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। शाम तक जौनपुर पहुंचेंगे। बता दें कि धनंजय सिंह को रंगदारी व अपहरण के मामले में सजा काटने के दौरान हाईकोर्ट से जमानत मिली है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह आखिरकार बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हुए। बीते शनिवार को सुबह आठ बजे उन्हें जौनपुर के जिला कारागार से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था। उसी दिन प्रयागराज हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत भी दी थी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
धनंजय सिंह को अपहरण व रंगदारी के मामले में तत्कालीन जज शरद चंद त्रिपाठी की कोर्ट ने सात मार्च को सजा सुनाई थी। उस मामले में वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ अपहरण व रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने विवेचना करके तीन माह के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। कोर्ट ने दो अप्रैल 2022 को धनंजय व सहयोगी पर आरोप तय किया था। इसके बाद 130 तारीखों की सुनवाई के बाद पांच मार्च 2023 को धनंजय समेत दो को दोषी पाया गया। इसके बाद सात मार्च 2024 को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बीते शनिवार को शासन के आदेश के क्रम में जौनपुर पुलिस ने धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया। इस मामले में सोमवार को कोर्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी कर मंगलवार को जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक एसके पांडेय द्वारा रिहाई का परवाना रेडियो मैसेंजर के जरिए बरेली सेंट्रल जेल को भेज दिया गया था।
बुधवार को सुबह ही पूर्व संसद धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। देर शाम तक वे जौनपुर पहुंचेंगे। जौनपुर आकर अपनी पत्नी जो कि बसपा के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं, उनके लिए प्रचार करेंगे। चार मई को श्रीकला सिंह अपने पति धनंजय सिंह के साथ नामांकन करेंगी।
बुधवार को सुबह ही पूर्व संसद धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। देर शाम तक वे जौनपुर पहुंचेंगे। जौनपुर आकर अपनी पत्नी जो कि बसपा के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं, उनके लिए प्रचार करेंगे। चार मई को श्रीकला सिंह अपने पति धनंजय सिंह के साथ नामांकन करेंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन