फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former ASP warned to vacate government house

पूर्व एएसपी को सरकारी आवास खाली करने की चेतावनी

Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Former ASP warned to vacate government house
जौनपुर। तबादले के तकरीबन तीन महीने बाद भी सरकारी आवास पर कब्जा जमाने वाले यहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर रहे डॉ. अनिल पांडेय को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आवास खाली करने की चेतावनी दी है। उन्हें आवास खाली करने के लिए नौ जुलाई तक का समय दिया गया है। निर्धारित तारीख तक आवास खाली न करने पर प्रशासन ने आगे की कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यहां लंबे समय तक एएसपी सिटी के पद पर तैनात रहे डॉ. अनिल पांडेय का तबादला शासन ने नौ अप्रैल को 28 पीएसी वाहिनी इटावा के लिए कर दिया था। डॉ. अनिल पांडेय यहां से कार्य मुक्त होकर तो चले गए लेकिन उन्होंने अपना सरकारी आवास अभी तक खाली नहीं किया। जिससे नए एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में रहना पड़ रहा है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को डॉ. अनिल पांडेय को पत्र जारी कर नौ जुलाई तक हर हाल में आवास खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed