फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For what reason did 5528 students leave the examination, the education department will gather information

5528 छात्रों ने किस कारण छोड़ी परीक्षा,जानकारी जुटाएगा शिक्षा विभाग

Tue, 19 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
For what reason did 5528 students leave the examination, the education department will gather information
जनपद में 5528 छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी है,जिसे लेकर यूपी बोर्ड चिंतित है। वह अब यह जानने की कोशिश में है कि आखिर इन छात्रों ने बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड की परीक्षा क्यों छोड़ी है। इसके लिए जनपद समेत सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस को जारी में निर्देश दिया गया है कि छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने के बाद भी किन परिस्थितियों में बोर्ड परीक्षा छोडी, इसकी जानकारी जुटाएं। ताकि परीक्षा छोड़ने पर अंकुश लगाया जा सके और परीक्षा में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो सके। यह कार्य संबंधित विद्यालयों के जरिए कराया जाएगा। जहां छात्रों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन

जनपद में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए थे। जहां हाईस्कूल में 78962 और इंटर में 75649 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से कुल 5528 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिए। कमोवेश यही स्थिति अन्य जिलों की भी रही। इसे गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने यूपी बोर्ड के सचिव को निर्देश दिया हैं कि एक कमेटी का गठन कर जिला विद्यालय निरीक्षकों से परीक्षण करवाएं कि ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ कि परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के बाद भी परीक्षा में शामिल क्यों नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में बोर्ड का पत्र जिले में आया है। जिसके मुताबिक संबंधित विद्यालय को कोई एक शिक्षक अधिकारी व विभाग के प्रतिनिधि के रूप में छात्र के घर जाकर इसकी जानकारी जुटाएगा कि आखिर किन कारणों से परीक्षा छोड़ दिए, क्योंकि इस बार परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल देने का निर्देश भी दिया गया था। नकल की निगरानी के नाम पर किसी छात्र को डराने से मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed