फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing took place between two factions in the fight for supremacy

वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Firing took place between two factions in the fight for supremacy
सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट भवानीपुर मोड़ पर कुछ युवकों द्वारा वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग की गई। फायरिंग करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में भवानीपुर गांव के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी दिन जब शेरवां बाजार के तीन युवक दोपहर में बाइक से समाधगंज बाजार आए थे, तो वहां दोनों गुटों में दुबारा विवाद हुआ। तो भवानीपुर के युवकों ने तीनों की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद शेरवां पहुंचे युवकों ने घटना की जानकारी अपने गुट के युवकों को दी। जानकारी होते ही दर्जनों की संख्या में जुटे युवक भवानीपुर मोड़ पर पहुंच यहां के युवकों को ललकारने लगे। किन्तु कोई वहां कोई नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपना वर्चस्व दिखाने के लिए रिवाल्वर से युवकों ने दो तीन बार फायरिंग की फिर मौके से फरार हो गए। हाइवे पर हुई घटना के दौरान ग़नीमत रही कि गोली किसी राहगीर की नहीं लगी। घटना की सूचना किसी ने सिकरारा पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सिकरारा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही वह फोर्स मौके पर पहुंच गए। किन्तु कहीं कोई खोखा भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed