फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR filed against unknown roadways driver

Jaunpur News: अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 05:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against unknown roadways driver
सोमवार को राहगीर का पैर कुचलने के बाद फरार हो गया था रोडवेज बस चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को राहगीर का पैर कुचलने के बाद रोडवेज बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। पवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव निवासी नगेंद्र बहादुर यादव के अनुसार, उनके पिता मुरलीधर यादव (53) निजी कार्य से सोमवार को मछलीशहर आए थे। कार्य निपटाने के बाद शाम को घर लौटने के लिए वह मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस चालक ने वाहन से उनका पैर कुचल दिया। हादसे में उनका पैर टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। वहां भी आराम नहीं मिलने पर परिजन उनका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल के पुत्र नगेंद्र बहादुर यादव ने शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed