{"_id":"632ca13e9692b30e890ab028","slug":"fee-will-be-charged-on-admission-to-lohia-environmental-park-jaunpur-news-vns6756073177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया पर्यावरणीय पार्क में प्रवेश पर लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया पर्यावरणीय पार्क में प्रवेश पर लगेगा शुल्क
विज्ञापन
पार्क के प्रबन्धन एंव रख रखाव के लिए गठित जिला उद्यान विकास समिति के कमेटी की बैठक करते डीएम मनीष
- फोटो : JAUNPUR
लोहिया पर्यावरणीय पार्क पालीटेक्निक के प्रबंधन एवं रख-रखाव के लिए गठित जिला उद्यान विकास समिति के कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवेश शुल्क लगाने को लेकर रणनीति बनी। बैठक में लोहिया पर्यावरणीय पार्क में सुबह-शाम आने वालों के प्रवेश पर शुल्क लगाने पर विचार किया गया। इसमें शुल्क दर 5 रुपये प्रतिदिन और 30 दिन के लिए 100 रुपये व वार्षिक एक हजार रुपये शुल्क रखने का निर्णय हुआ। 10 वर्ष के बच्चों महिलाओ व 60 साल से उपर वरिष्ठ नागारिकों का प्रवेश नि:शुल्क किये जाने का निर्णय लिया गया।
पार्क के बाहर आगन्तुको के वाहनों का उचित प्रबंधन करने के लिए वाहन स्टैण्ड टेंडर कराकर करने की बात हुई। पार्क में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी लगाने, ओपेन जिम एरिया बच्चो के झूले वाले स्थान पर इण्टरलाकिंग कराये जाने में आने वाले खर्च का इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। योग हाल में टाइल्स व अन्य बुनियादी सुविधा के खर्च का आंकलन कर, सोलर लाइट सासंद निधि कोटे से लगवाने के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा गया।
नगर पालिका से एक नया शौचालय बनवाने, गेट पर बोर्ड लगवाकर खाद्य पदार्थ, प्लास्टिक खेल सामग्री आदि के प्रवेश निषेध करने व पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने, पार्क के बाहर ठेलों को कतारबद्ध सुव्यवस्थित करने व कूड़ेदान का प्रयोग करने, पार्क में म्यूजिकल सिस्टम स्थापित करने पर आ रहे व्यय का इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर पौधरोपण भी कया गया।