फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   farmer many problem

किसान समस्याओं को लेकर हुई पंचायत

Mon, 28 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
farmer many  problem
किसान समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते किसान यूनियन के लोग।
 किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याएं दूर नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही समस्याओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान मांगो से संबंधित नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को साैंपा गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकिन संगठन द्वारा लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। उनकी समस्याओं के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। बावजूद अभी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ओलावृष्टि से रबी की फसलें नुकसान हुई थी। जिससे किसानों की कमर टूट चुकी थी।
विज्ञापन


बावजूद इसके मुआवजा सभी किसानों को नहीं मिल पाया है। आज भी किसान मुआवजा पाने के लिए दर-दर भटकने को विवश  हैं। समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन के वितरण में धांधली की जा रही है। जिसकी जांच  कराने के लिए आवाज बुलंद की गई, लेकिन अभी तक मामले की जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजाऊ भूमि का अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है। इंदिरा आवास नहीं मिल पाने के कारण अभी भी अधिकांश गरीब घास-फूस की झोपड़ी में रहने को विवश हो रहे हैं। पशु चिकित्सालय गरियांव में चिकित्सक नहीं रहने से पशुओं का उपचार कराने में पशु पालकोें को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


इसी प्रकार अन्य समस्याएं किसानों को घेरे खड़ी हैं। उन्होंने मांगो के पूरा नहीं होने पर रोष प्रकट किया। साथ ही शीघ्र मांगो को पूरा करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आदंोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर रामनाथ यादव, बाबूराम, शोभनाथ, लालती, जड़ावती उपाध्याय, फुलकुमारी चौहान व  उदयराज गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed