फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examiners got answer sheets after three o'clock

परीक्षकों को तीन बजे के बाद मिली उत्तर पुस्तिकाएं

Thu, 16 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Examiners got answer sheets after three o'clock
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दूसरे विश्वविद्यालय से आए परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए दोपहर बाद करीब तीन बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी गई। जिसे लेकर मूल्यांकन केंद्र पर अफरा तफरी का माहौल रहा। कुलपति से शिकायत के बाद उन्हें मूल्यांकन के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दूसरे विवि से आए परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। परीक्षकों ने कुलपति से शिकायत कर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी अपने चहेतों को पहले बाहर से आए परीक्षकों को डाकेट देकर उन्हें मूल्यांकन करने की अनुमति दे रहे हैं। वे सभी 9 बजे से आए हुए हैं लगभग 100 की संख्या में हैं। जिन्हें 3 बजे डाकेट दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण विश्वविद्यालय लगातार इस फर्जीवाड़े से जूझ रहा है। अभी हाल में ही फर्जी परीक्षकों को पकड़ा गया था। जिसकी कार्यवाही पूरी नहीं हुई। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें पता नहीं है। कोआर्डिनेटर से इसकी जानकारी करें।
विज्ञापन

परीक्षकों को नहीं मिला चाय और नास्ता
बुधवार को हिंदी का मूल्यांकन शुरू होने के बाद केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। हालत यह हो गई की मूल्यांकन कर रहे परीक्षक पानी, चाय और नाश्ता के लिए तरस गए। मूल्यांकन को लेकर करीब तीन बजे तक हंगामा होता रहा है। विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते परीक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में परीक्षकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नास्ता की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि कितने परीक्षक आज मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। कल मेस वाले को बुलाकर मामले की जानकारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed