{"_id":"e3eb241b91b88be743629b9e9a112d96","slug":"eight-blocks-uncontested-election-of-chiefs-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ब्लाॅक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ब्लाॅक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लाॅकों में प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद 21 में से आठ विकास खंडों में ब्लाॅक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती, राज्य मंत्री जगदीश सोनकर के भाई
दीपचंद्र सोनकर और विधायक गुलाब चंद्र सरोज की बहू बीना सोनकर, माफिया डान बृजेश सिंह की रिश्तेदार सरिता सिंह, पूर्व डीजीपी के भाई बृजलाल भी प्रमुख बनेंगे। इनके निर्वाचन की सिर्फ औपचारिकता ही बाकी रह गई है।
जिले के बरसठी विकास खंड में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती यादव, केराकत में डान बृजेश सिंह की रिश्तेदार सरिता सिंह, सिरकोनी से विधायक गुलाब चंद्र सरोज की बहू बीना सरोज, मछलीशहर से सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
अशोक यादव के सामने किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उधर करंजाकला ब्लाक में राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के भाई दीपचंद्र सोनकर, पन्नालाल ने नामांकन किया था। जिसमें जांच में पन्नालाल का पर्चा खारिज कर दिया गया।
खुटहन विकास खंड से प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह के पुत्र ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह की पत्नी नीलम सिंह और सपा की सरजू देवी ने नामांकन किया था। जिसमें नीलम सिंह का पर्चा जांच में खारिज हो गया। इसी तरह रामनगर
में अरविंद सिंह मखड़ू, विनय सिंह, ब्लाक प्रमुख एवं सपा प्रत्याशी कैलाश नाथ यादव ने नामांकन किया था। जिसमें विनय सिंह और कैलाशनाथ यादव का पर्चा खारिज कर दिया गया।
मछलीशहर में अशोक यादव के सामने किसी और ने नामांकन नहीं किया। इस तरह आठ विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।