फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute over illegal relationship, one killed by falling on pegs while running away in jaunpur

जौनपुर: अवैध संबंध को लेकर विवाद, भागते समय खूंटे पर गिरने से एक की मौत

Thu, 06 May 2021 10:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 10:24 PM IST
सार

मनबढ़ों ने की फायरिंग, गोली लगने से उनका ही साथी घायल 
जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना 

विज्ञापन
Dispute over illegal relationship, one killed by falling on pegs while running away in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के थानागद्दी केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के विवाद में मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार की सुबह एक घर पर धावा बोल दिया। लेकिन ग्रामीणों के घेर लेने पर सभी भागने लगे और इसी दौरान खूंटे पर गिरने से मनबढ़ों के एक साथी की मौत हो गई। जबकि मनबढ़ों की फायरिंग में गोली लगने से उनका ही एक साथी घायल हो गया। एएसपी सिटी, सीओ केराकत ने छानबीन की। गोली से घायल युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के एक गांव में महिला से अवैध संबंध को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। मतगणना के दिन भी महिला के घर के लोग मतों की गिनती कराने गए थे। भोर में लौटे तो आरोपी उनके घर पर मिला था। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ था। उसी को लेकर आरोपी ने अपने 20 साथियों के साथ बृहस्पतिवार को धावा बोल दिया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन


इस पर मनबढ़ भागने लगे। भागते समय लालचंद्र नामक युवक जो उसी गांव में ससुराल आया था, खूंटे पर गिरकर घायल हो गया और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, खुद को घिरते देख मनबढ़ पक्ष से फायरिंग की गई। उनकी गोली उनके ही एक साथी की कनपटी पर लग गई। इसके बाद हमलावर घायल साथी को लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय मौके पहुंच गए। घटना के दो घंटे बाद एएसपी सिटी संजय कुमार ने जांच पड़ताल की। बाहर से आए मनबढ़ों और गोली से घायल युवक की पुलिस तलाश कर रही है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि नाजायज संबंध के विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई है। मनबढ़ों के एक साथी की खूंटे पर गिरने से मौत हुई है। अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed