{"_id":"61954fcbd43b5876597bd913","slug":"demonstration-for-under-pass-road-in-rampur-chathar-village-jaunpur-news-vns623154962","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर चौथार गाँव में अंडर पास रास्ते के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर चौथार गाँव में अंडर पास रास्ते के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जंघई-जफराबाद रेल प्रखंड पर रामपुर चौथार गांव के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस रास्ते से ग्रामीण कई वर्षों से आते-जाते रहे हैं, लेकिन इसे बंद कर दिया गया।
मछलीशहर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर चौथार से होकर जंघई जफराबाद रेल रुट गुजरा है। यहां जल निकासी की पुलिया बनाई गई है। जिससे लोग पैदल व बाइक से आते जाते हैं। चार पहिया वाहन के लोग 15 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर आते-जाते हैं। इस रास्ते से भटहर, कमासिन मार्ग जुड़ा है, जो लगभग 6 किमी दूर है। जिससे कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, अलापुर, अमाई, भटहर, सराय देवा, रामपुर, चौथार, रामडीह, मीरपुर, मेदपुर, बनकट, देवापुर गांव के लोग उत्तर की तरफ बंधवा बाजार होते हुए मछलीशहर तक तथा दक्षिण की ओर कमासिन होते हुए दुर्गागंज आते जाते है। लेकिन, अंडरपास नहीं होने से लोग जरौना व जंघई के रास्ते 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करके आते जाते हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर चौथार गांव के पास अंडरपास रास्ता की माग ग्रामीण अर्से से करते आ रहे हैं, पर निर्माण नहीं हुआ। इसी अंडरपास रास्ते के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने पुलिया के पास प्रदर्शन करके अंडरपास पास रास्ता निर्माण की मांग की। विरोध करने वालो में सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, गुंजन राम मौर्य, शिवनारायण यादव, आशीष यादव, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, पप्पू पांडेय, राम चंद्र पांडेय, पवन प्रजापति, धनीराम गौतम, बीडीसी डॉ. रामचंद्र त्यागी, अरविंद प्रजापति, संदीप तिवारी, डब्लू गौतम शामिल रहे।