फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead bodies of lovers found hanging from tree

पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dead bodies of lovers found hanging from tree
रामपुर थाना क्षेत्र के बानीडीह-सेहरा गांव की सीमा पर रविवार को नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकते प्रेमी युगल के शव मिले। प्रेमी की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी पंकज पटेल (24) और इसी गांव की युवती का शव घर से ढाई किलोमीटर दूर उत्तर तरफ बानीडीह-सेहरा गांव के सीमा पर नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सुबह करीब आठ बजे ताल की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो जानकारी दोनों के घरवालों को दी। रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने दोनों शवों की स्थिति देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच करवाई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह ने कहा कि पंकज की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि हम दोनों स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इसलिए हमारे परिवार वालों को परेशान न किया जाय। मौके पर पहुंचे सीओ मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि युवक और युवती प्रेमी युगल थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों रात एक बजे घर से निकले थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। युवती की शादी एक दिसंबर को होनी थी। लग रहा है कि इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed