{"_id":"611174d98ebc3e7ca9374a79","slug":"crowds-gathered-in-the-pagodas-on-the-third-monday-of-sawan-jaunpur-news-vns6052303138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रही। शिवालयों में जलाभिषेक कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में कतार में खडे़ हो गए। देर शाम तक हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे।
गोमती नदी के शाहीपुल के बगल स्थित गोमतेश्वर महादेव, नव दुर्गा शिव मंदिर, शंभूगंज के साईंनाथ, सुजानगंज के श्री गौरीशंकर व लंबोदरनाथ धाम मंदिर परिसर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए लोगों की कतार लग गई। शिवालय परिसर में दिन भर मेले जैसा माहौल रहा। व्रती लोगों ने भी मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया। जगह-जगह रूद्राभिषेक भी किया गया।
बदलापुर: श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। दिनभर हर-हर, बम-बम के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। इसके अलावा चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, दूधनाथ मंदिर दुगौलीखुर्द, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर आदि में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।