{"_id":"572a4c5e4f1c1bc5325cd1bb","slug":"women-suicide-with-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 05 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार में बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचाना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद तथा चाचा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
उमराव गांव निवासी राजेन्द्र यादव की 22 वर्षीय बहू मीनू यादव पत्नी संतोष यादव बुधवार की सुबह आठ बजे अपने कच्चे मकान में दरवाजा बंदकर करी के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका का ससुर राजेन्द्र यादव रतनूपुर बाजार से दूध बेचकर घर वापस आया। इसके बाद घर का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी।
काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और न ही भीतर से काई आवाज आई। इतने में ही राजेंद्र यादव का बेटा संतोष यादव व पत्नी निर्मला घर पर पहुंच गई। वे भी मकान का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज देने लगे। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद राजेन्द्र ने गंाव वालों को बुलाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को देते हुए पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अनिल सिंह, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह व नायब तहसीलदार रामनयन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर कमरे के अंदर मीनू के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मौके पर मृतका के पिता छोटई यादव भी पहुंचे, जो गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव के निवासी हैं।
उनके द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति संतोष यादव, सास निर्मला देवी, ननद पूजा यादव तथा चाचा विश्राम यादव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पति संतोष यादव, ससुर राजेन्द्र यादव तथा सास निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।