फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing man's body found in river

लापता युवक का शव नदी में मिला

Sat, 16 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Missing man's body found in river
लापता युवक का शव नदी में मिलने के बाद जंघई-दुर्गागंज   मार्ग जाम करते ग्रामीण। 
जनपद की सीमा से लगे जंघई चौकी इलाहाबाद अंतर्गत बरना गांव में नदी के किनारे शव मिलने से अफरातफरी मच गई। शव की पहचान बरना गांव के  युवक के रूप में हुई। युवक मंगलवार देरशाम से मारपीट के एक मामले के बाद गायब था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गुस्साये ग्रामीणों ने शव रख कर जंघई दुर्गागंज सड़क जाम कर दिया। पुलिस उच्चधिकारियो के आने के बाद जाम समाप्त हुआ। सरायममरेज थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी अमर बहादुर यादव का 22वर्षीय पुत्र राहुल इलाहाबाद रहकर तैयारी करता था ।
विज्ञापन


वह 15 दिन पूर्व घर आया था। मंगलवार को बरना पुल के पास कुछ लोगों की उससे मारपीट हुई थी। तभी से वह गायब था परिजन खोज रहे थे। पर वह नही मिला। शुक्रवार की सुबह बरना नदी के पास उसका शव उतराया मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान लगाने जा रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी तो हल्ला मचाया। शव की पहचान बरना गांव निवासी अमर बहादुर यादव के गायब पुत्र  के रूप में हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जंघई पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

ग्रामीण शव कब्जे में पुलिस को नहीं लेने दिए। आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने नौ बजे से जंघई दुर्गागंज सड़क पर युवक का शव रख कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण उच्चाधिकारियो के मौके पर  आने की मांग करने लगे। मौके पर सीओ फूलपुर, सीओ हंडिया राजवीर सिंह पहुंच गए।


 उतरांव, सरायममेरज,  फूलपुर, हंडिया और सरायइनायत दुर्गागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। लोग तुरंत मुकदमा दर्ज कर  आरोपियों की गिरप्तारी की मांग कर रहे थे। शव को देखने से लग रहा था की धारदार हथियार और कूचकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed