फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म कर रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की किशोरी के बहन की शादी वाराणसी में हुई है। किशोरी का बहन के घर आना जाना रहता था। इसी दौरान वहां पड़ोस के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने युवक और उसके परिवार के लोगों पर शादी का दबाव बनाया तो लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक रवि राजभर निवासी अकथा, पहड़िया वाराणसी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed