{"_id":"5c4b671abdec2259e364dcbe","slug":"41548445466-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर चिकित्सक से नकदी और मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर चिकित्सक से नकदी और मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा तिराहे के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर एक पशु चिकित्सक से 1600 रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने रात में ही काफी छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव निवासी डा. जमुना प्रसाद यादव पशु चिकित्सक हैं। सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला बाजार में उनकी क्लीनिक है। वह शाम को करीब आठ बजे क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे। थाने से पांच सौ मीटर दूर सरपतहा तिराहे के पास पहुंचे थे तभी शाहगंज की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने चिकित्सक को तमंचे से आतंकित कर 1600 नगदी एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव एवं स्थानीय पुलिस काफी भागदौड़ की परंतु बदमाशों का पता नहीं चल सका।