{"_id":"5be1e381bdec2269a2078a97","slug":"15415304532-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुहवल। थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में बीते दिनों एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। बड़ौरा गांव निवासी में छात्रा रानी गुप्ता (16) बीते सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद घर पहुंची थी। परिवार के लोग भोजन कराने के बाद उपर मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए। किसी काम से पिता ने उसे कई बार आवाज लगाई। लेकिन उधर से जवाब न आने पर वह ऊपर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि रानी गंभीर रूप से झुलस कर फर्श पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए थे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोग सांत्वना देने में जुट गए। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।