फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   थाने के सामने शव को रखकर लगाया जाम, लाठीचार्ज

थाने के सामने शव को रखकर लगाया जाम, लाठीचार्ज

Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। टाउन फीडर पर शटडाउन लेकर विद्युत पोल पर काम कर रहे प्राईवेट लाइनमैन राजेंद्र उर्फ रामू (25) निवासी इटहरा की करेंट की चपेट में आने से बुधवार को मौत हो गई थी। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के काफी कोशिशों के बाद चक्काजाम हटाने को परिजन तैयार नहीं थे।

परिजनों का कहना है कि ठीकेदार सुरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ नंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। ठीकेदार ने रामू को प्राईवेट लाईनमैन मानने से इनकार कर दिया है। जबकि रामू ठीकेदार के साथ काम करता रहा है। उसे मानदेय भी मिलता था। सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके आश्वासन के बाद भी परिजन परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। परिजन पांच लाख मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए मछलीशहर, पंवारा, सुजानगंज की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के नहीं समझने पर उग्र भीड़ और बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के आक्रामक रुख को देखकर लोग पीछे हट गए। एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस बीच जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को एक घंटे तक जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed