फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरोपी फरार, फंस गया जमानतदार

आरोपी फरार, फंस गया जमानतदार

Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आरोपी की जमानत लेना महंगा पड़ गया। रामपुर थाना क्षेत्र में रात्रि में सेंधमारी कर चोरी करने का आरोपी कमलेश वर्षों से फरार है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कुर्की की नोटिस व जमानतदार को नोटिस जारी की गई। इसके बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ। अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार ने सरकारी वकील सुरेंद्र प्रजापति के प्रार्थना पत्र पर जमानतदार के खिलाफ वाद दर्ज कर जमानत धनराशि 50 हजार रुपये की वसूली के लिए उसे नोटिस जारी किया।

विदित हो कि रात्रि में सेंधमारी कर चोरी करने के आरोपी कमलेश निवासी दामोदरा, रामपुर की 2 दिसंबर 2014 को पन्ना लाल निवासी बक्सा ने खतौनी लगाकर 50 हजार रुपए की जमानत लिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। 22 जून 2017 को आरोपी कमलेश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। 10 सितंबर 2018 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कुर्की की नोटिस व जमानतदार पन्ना लाल को नोटिस जारी हुई। इसके बावजूद पन्ना लाल ने मुल्जिम कमलेश को हाजिर नहीं कराया। सरकारी वकील ने प्रार्थना पत्र दिया कि जमानतदार की 50 हजार रूपए की जमानत धनराशि उससे वसूल की जाय। वसूली न होने पर जमानतदार को दंडित किया जाए। कोर्ट ने जमानतदार पन्नालाल के खिलाफ वाद दर्ज किया तथा जमानत धनराशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed