फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता की भूमि पर कब्जा के प्रयास से संघ में आक्रोश

अधिवक्ता की भूमि पर कब्जा के प्रयास से संघ में आक्रोश

Sat, 15 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। क्षेत्र में मोहर्रम के नाम पर अधिवक्ता की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने व पेड़ों को नष्ट करने आरोप में अधिवक्ता रवि प्रकाश ने संघ में दरखास्त दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं थानाध्यक्ष बरसठी सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं। उसकी जमीन पर उसका विद्यालय स्थित है। कर्बला के लिए अलग आराजी है, लेकिन जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व मंत्री ने जिलाधिकारी से प्रस्ताव के जरिए मांग की है कि एसडीएम को आदेश देकर अन्याय पर रोका जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता रवि प्रकाश ने संघ में दरखास्त दिया है उसकी आराजी है। अल्पसंख्यक समुदाय मोहर्रम मनाते रहे हैं। लेकिन अब वह बगल स्थित तालाब की भूमि पर मोहर्रम मना रहे हैं। जो प्रार्थी की आराजी के बगल में है। वादी की आराजी पर स्थगन आदेश भी है। मोहर्रम के नाम पर अधिवक्ता की आराजी कब्जा करना चाहते हैं तथा पेड़ों को काटकर व्यवधान पैदा कर रहे हैं। अधिवक्ता की आराजी में एक स्कूल भी है। उसमें भी पठन-पाठन बाधित होता है। थानाध्यक्ष बरसठी अल्पसंख्यक समुदाय को उकसा रहे हैं। वह कहते हैं कि ताजिया यहीं से निकालों। मोहर्रम भी यही मनाओ। हिंदू धर्म व केंद्र व राज्य सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। थानाध्यक्ष अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काकर माहौल बिगाडना चाहते हैं। 6 सितंबर को पुलिस वाले आकर धमकी दिए कि अधिवक्ता का पेड़ काट दो और मुहर्रम वादी की आराजी से सटी आराजी पर मनाने को कहे। गालियां और धमकी भी दिए। भीटा की जमीन है। उस जमीन पर कोई भी कर्बला स्थित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed