फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   करेंट से छात्र झुलसा, सड़क पर उतरे बच्चे और अभिभावक

करेंट से छात्र झुलसा, सड़क पर उतरे बच्चे और अभिभावक

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बासबारी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिजली के पोल से लगे स्टेराड में करेंट उतर गया। इसकी चपेट में आकर शनिवार को दोपहर एक छात्रा झुलस गया। सप्ताह में इस तरह की दूसरी घटना से गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय में ताला लगा दिया और विद्यालय के सामने केराकत थानागद्दी मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए।

बासबारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिजली का पोल में स्टेराड लगा है। शनिवार को दोपहर गांव निवासी बृजेश मिश्र का बेटा आदित्य (5) स्टेराड के सम्पर्क में आकर झुलस गया। एक सप्ताह पूर्व एक सितंबर को आठ वर्षीय पीयूष प्रजापति नामक छात्र इसी स्टेराड में उतर रहे करेंट से झुलस गया था। उस वक्त शिक्षकों ने बच्चों के साथ विद्यालय में प्रदर्शन कर यहां सो पोल हटाने की मांग की थी। शनिवार को दोबारा इस तरह की घटना की खबर लगते ही बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने बच्चों के साथ केराकत थानागद्दी मार्ग को जाम कर दिया। ग्राम प्रधान और स्कूल के शिक्षकों ने पोल हटवाने के लिए तीन दिन का समय मांगा जिसपर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बिजली का पोल परिसर के एक दम बीच मे है और इस पोल स्टेराड लगाया गया है। पोल हटाने के लिए कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की फिर भी कोई कर्रवाई नही की गई। ग्रामप्रधान बासबारी बृजेश सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की लापहरवाहञ से बच्चों की जान भी जा सकती है। यहां स्कूल का पठन-पाठन हफ्तों से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed