{"_id":"5b91762b867a557ea37f4bde","slug":"15362596133-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुषमा पटेल ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक सुषमा पटेल ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के सई नदी पर बने क्षतिग्रस्त हुए धीरदासपुर पुल की मरम्मत के लिए बीते मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे सेतु निगम के अधिकारियों की मौजूदगी के बीच मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी में विवाद हो गया था। आरोप-प्रत्यारोप व कहा सुनी की घटना के उपरांत सुषमा पटेल द्वारा खुद के जान पर खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। उनके साथ पार्टी के क्षत्रिय भाईचारा कमेटी के पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की, शैलेश नाग, अजय सिंह, अजीत सिंह काले, राजीव सिंह डब्लू, गुडलक सिंह, शिवम सिंह, अजय राजभर, राम सहाय यादव व सतीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन