फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोतवाल को लिफ्ट न देने पर पुलिस ने साहित्यकार को घंटों किया परेशान

कोतवाल को लिफ्ट न देने पर पुलिस ने साहित्यकार को घंटों किया परेशान

Fri, 31 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस के आला अफसर जनता को मित्र बनाने के बड़े-बड़े दावे करते लेकिन उनके मातहत ही उन दावों की हवा निकाल देते हैं। गुरुवार को एक कोतवाल को लिफ्ट न देने पर सिकरारा पुलिस ने साहित्यकार डा. अरुणेश नीरन, देवरिया रामलीला समिति के अध्यक्ष मन्नन प्रसाद आदि लोगों को बेवजह थाने पर रोक लिया। कागजों में कमी न मिलने उनसे सीट बेल्ट न लगाने के नाम पर एक हजार रुपए जुर्माना ठोक दिया।
विज्ञापन

देवरिया निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डा. अरुणेश नीरन, देवरिया रामलीला समिति के अध्यक्ष मन्नन प्रसाद आदि मित्रों के साथ इनोवा गाड़ी से चित्रकूट जा रहे थे। इलाहाबाद रोड स्थित सीहीपुर क्रासिंग पर एक सिपाही ने उनकी गाड़ी को रोका। बोला कोतवाल साहब को इलाहाबाद जाना है, आप लेते जाओ। उन्होंने कहा कि ठीक है साइड में गाड़ी रोकते हैं जल्दी बुलाओ। थोड़ी देर बाद जब कोतवाल नहीं आए तो उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़वा दी। अभी वह सिकरारा पहुंचे थे कि पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन

डा. नीरन ने पूछा कि क्या बात है, तो रौब दिखाते हुए दरोगा ललित सिंह ने कहा कि गाड़ी से नीचे उतरो और कागज दिखाओ। मन्नन प्रसाद और उनके चालक ने डीएल, बीमा, गाड़ी के कागज और प्रदूषण का फिटनेस दरोगा को दिखाया तो उसने कहा कि सीट बेल्ट नहीं लगाए हो जुर्माना दो। मन्नन प्रसाद ने कहा कि कितना देना है तो उसने कहा कि थाने के अंदर जाओ मुंशी बताएगा। वे थाने में गए तो एक हजार रुपए ले लिये गये। उन्होंने रसीद मांगी तो कहा गया कि आधा घंटा रुकना होगा। सभी को आधा घंटा बैठाने के बाद रसीद दी गई। नियम है कि सीट बेल्ट न लगाने पर सौ रुपए न्यूनतम और अधिकतम तीन सौ रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है। बावजूद इसके सिकरारा पुलिस ने एक हजार रुपये वसूले और सीनियर सिटीजन को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मामला है। इसकी जांच बैठा दी गई है। अगर पुलिसकर्मियों ने सीनियर सिटीजन के साथ इस तरह की हरकत की है तो जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। - दिनेश पाल सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed