{"_id":"5b7b0baf42c792466f4a0e65","slug":"153479056513-jaunpur-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुवक को पीटकर किया घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पीटकर किया घायल
शाहगंज। पड़ोसी के घर में घुसने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया। क्षेत्र के पखनपुर गांव में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने अजय 20 वर्ष पर पड़ोसी के घर में घुसने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुरानी रंजिश के चलते मारने पीटने का आरोप लगाया।
घड़रोज की टक्कर से बाइक सवार घायल
सुजानगंज। क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास घड़रोज की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद फैयान की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नईगंज मुंगराबादशाहपुर निवासी सरफुतद्दीन (35) तथा फैयांन (22) बाइक से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। तभी चैनपुर के पास अचानक नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया जहां फैयान की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एटीएम के पास से युवक फरार
मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया युवक सोमवार को एटीएम के पास फरार हो गया। पुलिस ने सुदनीपुर स्थित एक विद्यालय के पास से एक मनचले युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस उसे लेकर कोतवाली जा रही थी। मछलीशहर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम के पास पहुंची थी। जहां मौका देखकर युवक फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि एटीएम चेक करते समय एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार
लूट की कई घटनाओं का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बरसठी। स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात हल्की मुठभेड़ में चार बदमाशो को पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, दो बाइक आभूषण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से लूट के 44 हजार आठ सौ रूपये व चांदी के आभूषण बरामद हुए है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशो ने पुलिस पर तीन राउंड गोली भी चलाई। हालांकि किसी भी सिपाही को गोली नहीं लगी है। पकड़े गए बदमाशों ने बरसठी, नेवढिय़ां और रामपुर थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में कुल दस लाख रुपये और मोबाइल, लैपटाप आदि लूट की घटना को अंजाम दिया है।
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक बालेन्दु यादव, थाने के सीआईओ श्रीप्रकाश तिवारी, राकेश पटेल, राम विलास चौबे, के साथ सर्विलांस प्रभारी अगमदास की टीम एवं मुगरा बादशाहपुर के एसओ अनिल सिह, मीरगंज एसओ पन्ने लाल, बरसठी में लूट की घटनाओं विषय मे रविवार की रात दस बजे चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की पल्टूपुर पुलिया के पास चार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही पूरी पुलिस टीम पल्टूपर पुलिया पर पहुंच गई । बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भागने लगे। चारो तरफ से पुलिस से घिरता देख बदमाश बाइक छोड़ पैदल नदी के तरफ निकल गये। इंस्पेक्टर ने सीआईओ श्रीप्रकाश तिवारी, राकेश पटेल के सहयोग से दौडाकर चारो बदमाशो को पकड़ लिया। पकड़े गये चारो बदमाशों को थाने में लाकर पूछताछ की। बदमाशो ने पुलिस को बताया कि बरसठी थाने के दताव गंाव के पास 24 जुलाई को समूह की महिलाओं से पैसा इकठ्ठा कर मछलीशहर जा रहे ओमप्रकाश से 87 हजार रूपये, टैबलेट मोबाइल की लूट स्वीकार किया है। इसके साथ बदमाशो ने बीते 26 अप्रैल को रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर पुलिया से आभूषण व्यवसायी बनारसी सेठ से सौ ग्राम सोना, चांदी, 39 हजार नकद के साथ 14 जून को गंधौना गाव मे आभूषण व्यवसायी संदेश मिश्र से 70 हजार नगद समेत 10 लाख रूपये का आभूषण तमंचे से आतंकित कर लाठी डंडे से पीटकर लूटने की बात स्वीकार की है। इसके साथ नेवढिया थाने के अविनाश विश्वकर्मा से तीन सौ नगदी समेत सामान लूट लिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकडे गये बदमाशो ने अलग तरह से लूट की घटना को अंजाम देते थे।बदमाश डंडे से मारकर अक्सर आभूषण व्यवसायी पर ही हमला करते थे तमंचे से आतंकित करते हुए लूट लेते थे।इस तरह की घटना पर लोग कम विश्वास करते इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देते थे। लेकिन कई घटना को एक ही प्रकार से लूट पर पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशो को पकडने के लिये जाल बिछाया। पकड़े गये बदमाशो में चन्द्रशेखर यादव निवासी गांव पल्टूपर, रूपचन्द गौतम निवासी उमरम, रवि गौतम व दीपक गौतम निवासी बसहरा थाना बरसठी के खिलाफ धारा 307 411 3/25 आर्म एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।