{"_id":"5b3fb16c4f1c1bbf248b4ee3","slug":"153090084311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटा
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरराम(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया बाजार के पास शुक्रवार को दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गंधौना गांव निवासी राजेश पटेल की मठिया बाजार में दवा की दुकान है। बाजार में ही वह किराए के मकान में बीवी बच्चों के साथ काफी दिनों से रहता है। गुरुवार की शाम करीब 8 बजे वह किसी काम से बाइक से अपने घर गंधौना जा रहा था। बनीडीह गांव के तालाब के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन लोगों ने चलती बाइक पर युवक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह बाइक सहित गिर पड़ा। तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक का सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित की ओर से एक नामजद समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।