{"_id":"5aff1c9d4f1c1bcf408b647e","slug":"15266684418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की तस्वीर लगाकर चंदा वसूलने वाले गए जेल ....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री की तस्वीर लगाकर चंदा वसूलने वाले गए जेल ....
Updated Sat, 19 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजाबाजार में प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री की तस्वीर लगी रसीद छपवाकर जबरन चंदा वसूलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरोह के सदस्य सीएमओ, खाद्य निरीक्षक व न्यूज चैनल के प्रतिनिधि बनकर लोगों को धमकाकर वसूली करते थे।
भारतीय पत्रकार महासंघ की ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की तस्वीर लगी रसीद लेकर राजाबाजार के डाक्टर फूलचंद विश्वकर्मा की क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी में संघ के कार्यालय के उद्घाटन के लिए चंदा मांगा। डाक्टर को पांच हजार रुपये की रसीद थामने लगे। चंदा न देने पर जांच कराकर जेल भेजवा देने की धमकी भी दी। डाक्टर ने मान मनुहार करके किसी तरह दो हजार रुपये देकर जान छुड़ाई। कुछ देर बाद डाक्टर को याद आया कि छह महीने पूर्व यही लोग सीएमओ बनकर क्लीनिक पर आए थे और जबरन पांच हजार रुपये ले गए थे। डाक्टर ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आस पास के लोगों ने तीनों को बैठा लिया था। पुलिस तीनों को थाने ले गई। उन्होेंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका गिरोह है जो सीएमओ, खाद्य निरीक्षक व न्यूज चैनल का प्रतिनिधि बनकर लोगों को धमकी देकर वसूली करता है । डॉक्टर फूलचंद विश्वकर्मा की तहरीर पर प्रतापगढ़ के पट्टी चौक बाजार भेला ग्राउंड वार्ड संख्या पांच निवासी शिवाकांत पांडेय, पट्टी के ही उपाध्यायपुर निवासी आकाश तिवारी व पट्टी चौक निवासी विजय सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।