फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पड़ोसियों के विवाद में सात माह तक घर में कैद रही भैंस

पड़ोसियों के विवाद में सात माह तक घर में कैद रही भैंस

Mon, 30 Apr 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों के विवाद में सात माह तक घर में कैद रही भैंस
यही बंद थी भैंस
बरईपार (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव में पड़ोसियों के विवाद में एक भैंस सात महीने तक घर के अंदर कैद रही। पीड़ित ने इसकी शिकायत तहसील दिवस पर की थी। जिसके निस्तारण के लिए रविवार को तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पक्की दीवार तोड़वाकर भैंस को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जीरकपुर गांव निवासी धनुषधारी कनौजिया ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनका पड़ोसी से जमीन का विवाद है। सात महीने पहले पड़ोसियों ने उनके पशुशाला के चारों तरफ दीवार खड़ी कर ली। पशुशाला तक पहुंचने के लिए एक गली जरूर छोड़ी गई है लेकिन उससे ठीक से आदमी भी नहीं निकल सकता। किसी तरह आड़े तिरछे होकर भैंस को चारा पानी डाल दिया जाता है। इस शिकायत को तहसीलदार संतोष शुक्ल ने गंभीरता से लिया और वह रविवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दीवाल तोड़वाकर भैंस को बाहर निकलवाया गया। दूसरे पक्ष के सुखराम विश्वकर्मा का कहना है कि दीवार उन्होंने अपने खेत में बनवाया है। दीवार बनवाते समय भैंस को बाहर निकालने के लिए कहा गया था लेकिन उस वक्त भैंस को नहीं निकाला गया। भैंस को बाहर निकलवाकर दीवार को फिर से बनवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed