फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमी प्रेमिका ने खाया कींट नाशक, हालत नाजुक

प्रेमी प्रेमिका ने खाया कींट नाशक, हालत नाजुक

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे के साहबगंज मोहल्ले में शादी का प्रस्ताव लेकर मुंबई से चलकर सोमवार को प्रेमी के घर पहुंच गई। दोनों के परिवार वालों के बीच पंचायत हुई। बात नहीं बनी तो प्रेमी प्रेमिका दोनों ने कींटनाशक खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंगराबादशाहपुर नगर के साहबगंज मुहल्ला निवासी तौकीर का टीला नाका मुंबई मे अपने एक रिश्तेदार के यहां आना जाना था। जहां एक लड़की से उसका प्रेम हो गया। दोनो का प्रेम परवान चढ़ता रहा। और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमे खाते रहे। इधर बीच परिवार वालों की बंदिश के चलते तौकीर ने प्रेमिका से मिलना कम कर दिया और मुंगराबादशाहपुर आ गया। प्रेमी का कुछ दिन इंतजार करने के बाद प्रेमिका दो दिन पूर्व मुंबई से मुंगराबादशाहपुर आ पहुंची और सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। सोमवार को लड़की के परिजन भी मुंगराबादशाहपुर पहुंचे। रात भर दोनों पक्षों में चली पंचायत का कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच दोनो प्रेमी-प्रेमिका ने कीटनाशक खा लिया। परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दोनों की हालत गम्भीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ कर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed