फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खराब पड़ा था बांक का सीसीटीवी कैमरा

खराब पड़ा था बांक का सीसीटीवी कैमरा

Tue, 13 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की कटवार शाखा में चोरी के प्रयास के मामले पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगने की उम्मीद थी लेकिन सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण पुलिस की उम्मीद पर पानी फिर गया। जांच में पता चला कि कैमरे की बैकअप बैट्री डाउन थी और उसमें कोई फुटेज कैद नहीं हुआ। उधर थाने पर कोई कंप्यूटर आपरेटर न होने के कारण दूसरे दिन भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।

कटवार बाजार में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा का शनिवार की रात शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। चोर तिजोरी तक नहीं पहुंच सके थे। बैंक में रखे कई अभिलेख तितर वितर कर दिए थे। सोमवार को बैक की तरफ से वाराणसी से आये एक्सपर्ट ने शाम पांच बजे तक कैमरे के फुटेज को खंगाला लेकिन सीसीटीवी कैमरे की बैकअप बैट्री डाउन होने के कारण कोई सफलता नही मिली। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है आपरेटर न होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नही हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed