फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस की लापरवाही से हत्या का आरोप

पुलिस की लापरवाही से हत्या का आरोप

Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। जटाशंकर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेती तो उसकी जान बच सकती थी। आरोप है कि मृतक कई दिनों से पुलिस से लगातार शिकायत कर रहा था कि गांव में कुछ बदमाश घूम रहे हैं उनकी जान को खतरा हो सकता है। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हत्या की सूचना के काफी देर बाद पुलिस जब शव लेने उनके घर पहुंची तो परिजनों ने शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। कहा कि जब पुलिस उसकी जान नहीं बचा सकी तो अब शव ले जाकर क्या कर सकती है। दोपहर 2:30 बजे सीओ रामभवन यादव ने एसपी से बात कर चौकी प्रभारी जमालापुर को 12 घंटे में हटाने का आश्वासन दिया तो परिजन शव पुलिस कौ सौैंपने को राजी हुआ। मृतक के छोटे भाई विजय सिंह डबलू ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया कि लगातार हत्या की आशंका जताने के बाद भी चौकी प्रभारी गंभीरता से नही लिए। यहां तक कि पुलिस को गुरूवार को लिखित तहरीर भी जटाशंकर ने दी थी। मृतक की पत्नी नीरज देवी ने सीओ मडिय़ाहूं को भी बताया कि दो दिन पूर्व से ही लगातार चौकी प्रभारी से बता रहे थे कि गांव में बदमाश घूम रहे है। मुझे खतरा महसूस हो रहा है। कभी भी मेरे.ऊपर गोली चल.सकती है। लेकिन पुलिस ने हर बात को अनसुनी कर दी। मृतक के भजीते रोशन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed