फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
महराजगंज। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की घटना के एक माह बाद मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के रसिकापुर गांव निवासी राम आसरे ने बुधवार को स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनका बेटा बाबूसाहब बीते 3 मार्च को अपनी ससुराल बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार भेलूपुर अपनी पत्नी की विदाई कराने गया था। वहीं पर उसकी पत्नी और ससुर ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने रामआसरे की तहरीर पर मृतक की पत्नी रोली और उसके पिता हुबेराज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed