फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईंट भट्ठे से भागकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे चार बच्चे

ईंट भट्ठे से भागकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे चार बच्चे

Tue, 19 Feb 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे से भागकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे चार बच्चे

विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले चार बच्चे सोमवार शाम को भागकर करंजाकला ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उनकी उम्र चार से दस साल के बीच है। उनके माता-पिता उन्हें ईंट भट्टा मालिक से पैसे लेकर घर चले गए थे। भट्टा मालिक उनसे जबरन ईट पथवाता था और काम करने में गड़बड़ी होने पर पिटाई करता था। दोपहर में मौका पाकर चारों बच्चे वहां से भाग निकले।

शाम को करीब चार बजे ये बच्चे करंजाकला ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। वे भूख और प्यास से भी परेशान थे। यहां खंड विकास अधिकारी ने उन्हें खाना खिलवाया और बच्चों को बाजार से गर्म कपड़े मंगवाकर पहनाए। आजमगढ़ के मेहनगर निवासी बेचू केराकत में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके भाई होली (22) को चोट लग गई थी। भाई के इलाज के लिए पिता बेचू ने भट्ठा मालिक से पैसे लेकर मां मीरा के साथ दस दिन पहले घर चला गया। वह बच्चों को साथ ले जाना चाहता था लेकिन भट्ठा मालिक ने उन्हें गिरवी रख लिया। सोमवार को उनसे जबरन ईंट पथवाया जा रहा था। बच्चे ईंट नहीं पाथ सके तो उनकी पिटाई की गई। दोपहर में मौका पाकर चारों बच्चे भाग निकले। बच्चे शाम को करीब चार बजे करंजाकला ब्लाक पहुंचे। उनकी हालत देख कर देवकली गांव निवासी मनोज यादव ने हाल पूछा तो उन्होंने रोते हुए आप बीती सुनाई। मनोज उन्हें लेकर बीडीओ साहब शरण रावत के पास पहुंचे। बीडीओ ने बाजार से गर्म कपड़े मंगवाए और बच्चों का खाना खिलाया। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय मौके पर पहुंचे और बच्चों को लेकर जौनपुर गए। बच्चों को चाइल्ड लाइन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed