{"_id":"6aa444c9c4f1035f140ecf3b","slug":"a-young-man-died-by-jumping-in-front-of-a-goods-train-at-hisar-railway-station-only-13-rupees-were-found-in-his-wallet-hisar-news-c-21-hsr1020-949813-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पर्स में मिले सिर्फ 13 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान, पर्स में मिले सिर्फ 13 रुपये
Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-5 के अंतिम छोर पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे करीब 38 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव क्षत-विक्षिप्त होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हिसार जीआरपी थाना के जांच अधिकारी रॉकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह हिसार से सिरसा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान युवक उसके आगे कूद गया। युवक ने नीले रंग की जींस और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेब से मिले पर्स में सिर्फ 13 रुपये थे। उसमें कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। घटनास्थल से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर युवक की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में तीन दिन तक रखा जाएगा। जीआरपी मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।