फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered in case of attack on elderly person inside their home

Roorkee News: घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of attack on elderly person inside their home
कोतवाली क्षेत्र के ठसका गांव में एक युवक की ओर से घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठसका निवासी बिशोपाल सैनी ने दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी शिलो देवी के साथ घर पर थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अंकुल हाथ में धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए आईं उनकी पत्नी शिलो देवी भी हमलावर का सामना नहीं कर सकीं। हमलावर पुलिस या कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां सिर में गहरे जख्म और गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंकुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed