फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Motorcyclist injured in collision with roadways bus; commotion ensues

Agra News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, हंगामा

Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with roadways bus; commotion ensues
बाइक से टक्कर के बाद विवाद के बीच खड़ी रोडवेज और जमा भीड़। संवाद
एटा। शहर जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की रात पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक नीतीश यादव व एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हंगामा शुरू हो गया। मौके पर भीड़ जुटने से सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार पोस्टमार्टम गेट के बाहर सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक और उसके साथ मौजूद लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहासुनी करने लगे। गाली-गलौज के साथ ही हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और बढ़ रही भीड़ को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सड़क पर हुए हंगामे और वाहनों की भीड़ के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पीछे से टक्कर मारने का आरोप
बाइक सवार नीतीश यादव ने आरोप लगाया कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार लोग घायल हुए। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed