फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two accused arrested for stealing wire from submersible pumps; 25.50 kg of wire recovered

Etah News: सबमर्सिबल से तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25.50 किलो तार बरामद

Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing wire from submersible pumps; 25.50 kg of wire recovered
एटा। जलेसर क्षेत्र में सबमर्सिबल से तांबे के तार, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया 25.50 किलो तांबे का तार, दो कार, दो तमंचे, दो कारतूस, दो प्लास और दो दरांती बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के अल्लेपुर निवासी समीर पुत्र खुर्शीद आलम और इमरान पुत्र कयूम खां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि दो सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे जलेसर क्षेत्र में सबमर्सिबल से तांबे के तार, स्टार्टर और अन्य सामान चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए दोनों आरोपियों को पुलिस ने चोरी के सामान और वारदात में प्रयुक्त दो कारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस भी मिले।
विज्ञापन

आरोपी इमरान के खिलाफ एटा, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, मादक पदार्थ समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि समीर के खिलाफ भी हाथरस और अन्य जिलों में कई मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed