फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 injured in incidents of assault

मारपीट की घटनाओं में 10 लोग घायल

Sun, 05 Mar 2017 01:28 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 05 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
10 injured in incidents of assault
सड़क हादसों में घायल - फोटो : अमर उजाला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में  हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए हैं। तीनों घटनाओं में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।   जर्रो गांव निवासी राजेश यादव (35) पुत्र बाबूराम यादव की मल्हनी बाजार में फर्निचर की दूकान है। शुक्रवार की रात उक्त गांव निवासी अजय यादव,रिंकू याव, प्रमोद यादव व मिथिलेश यादव ने राजेश की दुकान पर जाकर   दरवाजा मांगा। इंकार करने पर चारों ने राजेश की जमकर पिटाई कर दी। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना मोकलपुर गांव में हुई। जहां श्रीप्रकाश यादव व सुजीत यादव के बीच शनिवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई।समें श्रीप्रकाश यादव (40), राहुल (20) व दूधनाथ (80) गंभीर रुप से घायल हो गए। श्रीप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सुजीत यादव, प्रिंस यादव, शाहिल यादव व संगम यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।भटेवरा गांव में  कैलाश नाथ यादव और राजबहादुर यादव के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कैलाशनाथ यादव(35), मीना (34) व रबी (17) गंभीर रुप                से घायल हो गए।  पुलिस ने                    तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed