फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Committee started investigation of recruitment teacher's evaluation case

कमेटी ने शुरू किया भर्ती शिक्षक के मूल्यांकन मामले की जांच

Thu, 16 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Committee started investigation of recruitment teacher's evaluation case
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षक सुभाष चंद्र की जमानत गुरुवार को नामंजूर हो गई है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मूल्यांकन केंद्र पर लगातार परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृतलाल पटेल निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षकों के सभी डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि परीक्षकों की संख्या बढ़ने पर विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों को भी मूल्यांकन कार्य में निगरानी के लिए लगाया जाएगा। ताकि मूल्यांकन की शुचिता पर किसी प्रकार का सवाल न उठे। इसके पूर्व कुलपति ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्र पर सभी प्रपत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। इस संबंध में कुलपति ने कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी के साथ बैठक की। कुलपति प्रो. मौर्य ने परीक्षा नियंत्रक समेत केंद्र समन्वयकों को हिदायत दी की किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुलपति ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र पर ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ नाश्ते में किसी प्रकार की कमी न होने पाए। पिछले दिनों अचानक परीक्षकों की संख्या बढ़ जाने के कारण यह मामला सुनने में आया था। इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed